February 22, 2025

निगम के चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रोहतक में किया शंखनाद

0
26
Spread the love
Rohtak News, 23 Nov 2018 : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और इनेलो से दूर हो चुकी है क्योंकि मतदाताओं की दुविधा अब दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने हरियाणा में लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज्यों के चुनाव भी डेढ़ साल तक लटकाए रखे और अब निगमों के चुनाव भी छह-सात महीनों के बाद करवा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के पांच निगमों के चुनावों में जानबूझकर षड्यंत्र करके देर की है। उन्होंने कहा कि जींद विधानसभा के उपचुनाव में भी सरकार जानबूझकर देरी कर रही है।
स्थानीय झज्जर रोड़ पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने कहा कि निगम के मेयर का चुनाव विधायक के चुनाव से भी बड़ा है क्योंकि एक निगम के मेयर के चुनाव में दो-तीन विधानसभा के क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए यह एक बड़ा चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कमजोर एक्ट लाकर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों की शक्तियां नहीं बढ़ाई। मेयर की शक्तियां काफी कम हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एक्ट में संशोधन लाकर कमियों को दूर किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हर एक नेता अथक परिश्रम कर रहा है और भाजपा के विरुद्ध मतदाताओं को लामबंद करके कांग्रेस के पक्ष में जुटा है। उन्होंने कहा कि निगम के मेयर और पार्षद के चुनाव में केवल कांग्रेस प्रत्याशी होगा, न कि किसी व्यक्तिगत नेता का। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधानिक संस्था सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, आईबी आदि पर खतरा मंडराने लगा है।
तंवर ने कहा कि भाजपा कितने ही हथकंडे अपना ले और चाहे कितने ही षड्यंत्र रच ले लेकिन भाजपा कहीं टिकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। आज प्रदेश में किसान, कर्मचारी, छात्र, व्यापारी आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का स्मार्ट सिटी बनाने का वादा पूरी तरह खोखला सिद्ध हो चुका है। रोहतक जैसे शहर में प्रदूषण इतना बिगड़ चुका है कि लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम के चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी ताकि मतदाताओं के मन में कोई दुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि गुडगांव और फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव कांग्रेस ने सिंबल पर नहीं लड़े तो भाजपा ने जोड़-तोड़ की राजनीति करके वहां के निगमों पर कब्जा करने का प्रयास लिया। भाजपा के हजारों षड्यंत्रों के बावजूद गुरूग्राम नगर निगम के डिप्टी मेयर पर कांग्रेस ने मजबूती से काबिज हुआ। डा. तंवर ने दावा किया कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत हुई है और पांच राज्यों के होने वाले चुनावों में पार्टी स्पष्ट रूप से बहुमत सरकार बनाएगी।
इससे पूर्व दिल्ली से रोहतक आते हुए डॉ. अशोक तंवर का स्थानीय अस्थल बोहर में प्रदेश महासचिव प्रो. कुलताज सिंह के नेतृत्व में सैंकडों लोगों ने ढ़ोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं से व सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर अपनी आस्था व्यक्त की। पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने रेलवे रोड़ व भिवानी स्टैंड पर कांग्रेस जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें व्यापारियों व दुकानदारों ने उन्हें खुले समर्थन की घोषणा की।
डॉ. अशोक तंवर के पास कांग्रेस के निशान पर चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों की भारी भीड़ रही। हर कोई कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लेने को लालायित नजर आया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रो. कुलताज सिंह, आनंद हुड्डा, सत्यवान दहिया, नरेन्द्र कौशिक, जोगेन्द्र सोहते, एडवोकेट रमेश खुराना, सूरज रसवंत, बिमल मिनोचा, नरेश मग्गू, महेश शर्मा, गुलशन मल्होत्रा, एडवोकेट सुनील शर्मा, महेन्द्र बागड़ी, मनोज वशिष्ठ, प्रिंस मल्होत्रा, सुरेन्द्र सिंधु, धर्मपाल कौशिक, कमलेश चहल, प्रमोद सरपंच, नितेश हुड्डा, हिमांशु कौशिक, संजय सैनी, नरेश खत्री, परमजीत पम्मी, गीता गोयल, सुरेन्द्र पहलवान, राहुल जैन, अनूप कटारिया, मंजीत मोखरा, नवीन मेहरा, गुलशन खुराना, अनिल, रामफल लांग्यान, अजय जोशी, शैलेन्द्र वाल्मीकि, पारस चौहान, मनोज वर्मा, रमेश गुगनानी, राजेन्द्र खासा, गायत्री त्रिखा, तरूण भारती, मंदीप हुड्डा, दीपक सिंधु, अरूण मल्होत्रा, विजय मल्होत्रा, रमेश घणघस, संजीत चौहान, आशु गांधी, अजय सोनी, अमरदीप, विश्वेन्द्र कादियान, बलराज कौशिक, सुरेन्द्र पाल, संतोष भारद्वाज आदि सहित सैंकडों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *