February 22, 2025

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव-2019

0
33
Spread the love

Gurugram News, 20 Dec 2019 : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की धूम लगातार दूसरे दिन भी रही। राज्य स्तरीय महोत्सव का जादू बच्चों के साथ साथ लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। हजारों की संख्या में बच्चों और दर्शकों ने पहुंच बाल महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की ऐतिहासिकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर राज्य स्तरीय बाल महोत्सव ट्रोल कर रहा है। बच्चे सेल्फियां और फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिससे राज्य स्तरीय बाल महोत्सव ऐतिहासिकता की ओर बढ़ रहा है। प्रदेशभर से पहुंचे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। परिषद द्वारा बच्चों के लिए सब कुछ निशुल्क किया गया है। जिसमें जादूगर का खेल, कठपुतली का डांस, ऊंट घोड़े की सवारी, झूलों की सवारी, और बच्चों के लिए विशेष रूप से खाने-पीने और भोजन की व्यवस्था परिषद द्वारा की गई है। दूसरे दिन सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एमडी ने पहुंचकर अपने गानों के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हरियाणवी गानों के माध्यम से सभी का जोरदार मनोरंजन किया। हरियाणवी गानो पर बच्चे और लोग झूमते दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के लिए राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के समापन समारोह पर भी आने की इच्छा जताई। राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में दूसरे दिन भी बच्चों ने ढोल, बीन और नगाड़ों की थाप पर नाच कर खूब मस्ती की। बाल महोत्सव समारोह के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने शिरकत की। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के साधारण बच्चे के लिए किंगडम ऑफ ड्रीम्स जैसी विश्व प्रसिद्ध स्थल में निशुल्क प्रवेश करवा कर उन्होंने इतिहास रचने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि परिषद बच्चों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के लिए उनके विभाग के दरवाजे हमेशा खुले हैं। रतन लाल कटारिया ने इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने कहा कि उन्होंने किंगडम ऑफ ड्रीम्स में साधारण परिवार से आए बच्चों के निशुल्क प्रवेश का जो सपना देखा था। आज वे उस सपने को साक्षात जी रहे हैं। उनके लिए यह क्षण भावुक कर देने वाले हैं। बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से प्रदेश के लाखों बच्चों के सपने साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों को किंगडम ऑफ ड्रीम्स के रूप में विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रही है। जिस विश्व स्तरीय स्टेज पर बड़े-बड़े स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उस स्टेज पर बच्चे अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कृष्ण ढुल ने कहा कि परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव बच्चों के सपनों को साकार रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी बच्चों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *