February 22, 2025

इनसो के संगीत जलसे में लाठीचार्ज, दर्शकों ने फैंके पत्थर, पंजाबी गायक का सिर फूटा

0
12
Spread the love

Hisar News : इनेलो की छात्र विंग इनसो द्वारा हरियाणा दिवस पर यहां पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में संगीत जलसे का आयोजन किया गया। समारोह में कई हरियाणवी व पंजाबी गायक कलाकारों को बुलाया गया था लेकिन अचानक स्थिति बेकाबू हो गई। मजबूरन पुलिस को हुड़दंगियों पर लाठियां बरसानी पड़ीं। इसी बीच भीड़ की तरफ से हुए पथराव में एक पंजाबी गायक गोल्डी गिल का सिर फूट गया। हालात बिगड़ते देख कार्यक्रम को बीच में ही बंद करवाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक इंडियन नैशनल स्टूडैंट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा युवाओं के मनोरंजन व उन्हें रिझाने के लिए हरियाणा दिवस पर खुले मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके मुख्यातिथि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला थे। दिग्विजय ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *