February 21, 2025

महिलाओं का हाई बीपी उन्हें डिमेंशिया का बनाता है शिकार

0
46
Spread the love

Health Updates : क्या आपको भी ब्लड प्रेशर की समस्या है? यदि हां तो हो जाइए सावधान क्योंकि आपको हो सकती है भूलने की बीमारी। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनमें 73% तक भूलने की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।

कैसे की गई रिसर्च-
स्टडी के लिए 1960 के दशक के 7,238 लोगों की तलाश की गई। प्रतिभागियों की उम्र लगभग 30 साल थी और उन लोगों के ब्लड प्रेशर पर नजर रखी गई।

रिसर्च के नतीजे-
जब शोधकर्ताओं ने 1970 में दोबारा उन पर फोकस किया तो पाया कि उनमें से 22% लोगों को ब्लड प्रेशर था। इसमें से 14% महिलाएं थी और 31% पुरुष थे।

रिसर्च के नतीजों में ये भी पाया गया कि 40 की उम्र के लोगों में से 22% को हाई ब्लड प्रेशर की शि‍कायत थी। इनमें 18% महिलाएं थीं और 25% पुरुष. इनमें से 5,646 जो कि 1996 तक भी जिंदा थे। उनकी जांच में पाया गया कि उन्हें डिमेंशिया की शिकायत थी।

40 की उम्र में ब्लड प्रेशर हाई होने के नुकसान-
रिजल्ट बिल्कुल आश्चर्यजनक थे, जिन महिलाओं को 40 की उम्र से हाई ब्लड प्रेशर था उनमें डिमेंशिया का खतरा 65% बढ़ा है। वहीं रिसर्च में ये भी सामने आया कि 40 की उम्र में जिन महिलाओं का ब्लड प्रेशर हाई था उनमें 73% डिमेंशिया डवलप होने का खतरा देखा गया।

क्या कहती हैं डॉक्टर-
मुख्य लेखक और डॉक्टर राहेल व्हाइमर ने बताया कि हाई बल्ड प्रेशर डिमेंशिया का एक कारण है। उन्होंने कहा कि इस रिजल्ट से हमें यह समझने में सहायता मिल सकती है कि ब्लड प्रेशर के दौरान डिमेंशिया को किस तरह से रोका जा सकता है। इसका पुरुषों और महिलाओं पर कितना असर पड़ता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *