February 21, 2025

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सीसीटीवी के बजाए टीवी कैमरे पर ज्यादा ध्यान दे रही है : महेश गिरी

0
256
Spread the love

New Delhi News, 02 Jan 2018 : पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी द्वारा आज पटपड़ंगज विधानसभा में गिरी चौपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। चौपाल में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित रहें।

गिरी चौपाल में सांसद महेश गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व क्षेत्र में अब तक 48 गिरी चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। सांसद ने बताया कि चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों के बीच जा कर, अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधिओं संग उपस्थित रह कर, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। सांसद न बताया कि भाजपा के लिए जनसेवा व जनहित कार्य की सर्वोपरी है। उन्होनें बताया कि अब तक मेरे कार्यालय में 58000 के करीब पत्र लिखे जा चुके है व काफी हद तक समस्याओं को निवारण करने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से पूर्वी दिल्ली के कई क्षेत्रों में दिल्ली यूपी बार्डर सहित सीसीटीवी लगा दिए गए है व लगाए जा रहे है। जबकि दिल्ली सरकार का चुनावी वायदा था कि पूर्वी दिल्ली मे सीसीटीवी लगाया जाएगा जबकि उनका ध्यान सीसीटीवी से ज्यादा टीवी कैमरे पर है।

महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि सांसद पूर्वी दिल्ली को अपूर्व दिल्ली बनाने के क्रम में पूरी निष्ठा से अग्रसर है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से अनेक ऐसे कार्य करवाए है जिन्हें करवाने की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की थी। विकास कार्य तो दूर दिल्ली सरकार निगम के फंड को भी रौके बैठी है। महापौर ने बताया कि सांसद गिरी द्वारा पूर्वी दिल्ली में लगभग सभी पार्को में ओपन एयर जिम लगाए गए, लाईटों की व्यवस्था को दुरूस्त किया गया, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अभी जल्द ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम कूड़ा उठाने हेतु 100 ईरिक्शा खरीद रहा है जिसके हेतु सांसद ने अपने कोष से ही 2 करोड़ रूपये निगम को आवंटित किए है।

’गिरी चैपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे। चैपाल में आये सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं की सांसद के सम्मुख रखा। सांसद गिरी ने तत्काल की चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।

गिरी चैपाल में सर्वश्री वीरेन्द सचदेवा, सदस्य भाजपा राष्ट्रीय सुशासन विभाग, संदीप धामा, संह संयोजक भाजपा आर.डब्लू.ए. प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश, शशि चांदना निगम पार्षद, देवेंद्र चौधरी, सुचेता, नरेश कपूर, राजीव चौधरी, कारण चौधरी, जगदम्बा सिंह, हरपाल तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *