February 22, 2025

ओखला विधानसभा में गिरी चौपाल का आयोजन

0
giri
Spread the love
New Delhi News, 18 Jan 2019 : पूर्वी दिल्ली सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी द्वारा आज ओखला विधानसभा में गिरी चौपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
चौपाल में सांसद महेश गिरी के समक्ष अली विहार गांव के समस्त निवासियों ने टूटी सड़के व पीने के पानी की समस्या को रखा। गांववासियों ने बताया कि आज से 4 वर्ष पूर्व दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पीने के पानी की लाईन व सीवर लाईन डालने हेतु गांव की सभी सड़कों को तोड़ दिया गया था। परन्तु आज तक न तो संड़कों को निर्माण किया गया न ही पीने के पानी का कनैक्शन दिया गया। सांसद ने मौके पर ही जल बोर्ड के अधिकारियों को इस विषय में निर्देश दिए। जल बोर्ड अधिकारियों ने फरवरी माह के अंत तक ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की सप्लाई व सभी संड़के दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आली विहार, अली विहार गांव, खादर गांव, जेजे, कालोनियों के निवासियों की पिछले काफी वर्षां से मांग थी कि मथुरा रोड जाने हेतु उन्हें एक नया रास्ता दिया जाए। सांसद ने बताया कि यूपी सिचाई विभाग ने नए रास्ते हेतु एनओसी दे दी है तथा दिल्ली सरकार से पैसा प्राप्त होने के तुरन्त बाद ही यूपी सिचाई विभाग द्वारा इस कार्य का निर्माण आरम्भ हो जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई जैसे अन्य कार्यों हेतु भी सांसद को अवगत कराया गया तथा इसका समाधान निवासियों को प्राप्त हुआ।
चौपाल में आए वरिष्ठ नागरिकों ने सांसद के कार्य व प्रयास की सराहना कि व सरिता विहार मेट्रो स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियों के निर्माण हेतु सासद का धन्यवाद दिया।
’गिरी  चौपाल  ’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली व उत्तर प्रदेश सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे। चैपाल में आये सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं की सांसद के सम्मुख रखा। सांसद गिरी ने तत्काल की चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।
गिरी चैपाल में सर्वश्री ब्रहम सिंह बिधूड़ी, संतोष देवी, कमलेश देवी, अमित चौधरी, दीपक बिधूड़ी, दिनेश टांक, अबरार चौधरी, कुवंर रफी, सुनिल सहदेव, नीलम सहदेव, प्रभुनारायण, नितेश कुमार, सुचेता, सुन्दर चौधरी तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *