February 22, 2025

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जगुआर एक्सजे50 के लॉन्च के साथ उत्कृष्टता के पांच दशकों का जश्न मनाया

0
Jaguar_XJ50_01
Spread the love
New Delhi News, 04 Dec 2018 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज जगुआर एक्सजे50 की बिक्री आरंभ करने की घोषणा की है। एक्सजे50  एक स्पेशल एडिशन मॉडल है जिसे ट्रेडमार्क प्रदर्शन, तकनीक और लग्जरी के अद्र्धशतक का जश्न मनाने के लिए डिजाइन किया गया है। पांच दशकों से, जगुआर एक्सजे वैश्विक स्तर पर बिजनेस लीडर्स, सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और रॉयल्टी की पसंद रही है। एक्सजे50 जगुआर के लग्जरी सैलून की मनमोहक स्टाइल एवं प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
रोहित सूरी, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेसीआरआइएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक ने कहा, जगुआर एक्सजेा हमेशा से लग्जरी एवं उत्कृष्टता पर किये जाने वाले जगुआर के फोकस का प्रतीक रही है। एक्सजे50 के साथ, हमने एक बार फिर स्तर को ऊपर उठाया है, हम दुनिया के एक सबसे स्टाइलिश स्पोर्टिंग सैलून्स को सम्मान दे रहे हैं।
3.0 लीटर, 225 कि वॉ डीजल पावरट्रेन के साथ लंबे व्हीलबेस में उपलब्ध, एक्सटीरियर को एक्सजे50 के लिए सुधारा गया है। इसमें ऑटोबायोग्राफी-स्टाइल वाला फ्रंट और रियर बम्पर्स दिये गये हैं। यह एनीवर्सरी एडिशन को एकदम जुदा बनाते हैं। इसके साथ ही परपजफुल नये 48.2 सेमी (19) व्हील्स, क्रोम सराउंड साउंड के साथ क्रोम रेडिएटर ग्रिले और रियर एवं साइड वेंट्स में अनूठी बैजिंग इसे और खूबसूरत बनाती है। एक्सजे50 आकर्षक कलर्स में उतारी गई है। इनमें फुजी व्हाइटए सैंटोरिनी ब्लैकए लोइरे ब्लू और रोजेलो रेड शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *