February 21, 2025

लैंड रोवर ने स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की बिक्री शुरू की

0
ris
Spread the love

Ghaziabad News, 09 May 2019 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की बिक्री की घोषणा की है, जिसका मूल्य भारत में 72.47 लाख रू. से शुरू होता है। स्थानीय रूप से उत्पादित वेलार दो पॉवरट्रेन्स में उपलब्ध है: 2.0 एल पेट्रोल (184 केडब्ल्यू) और 2.0 एल डीजल (132 केडब्ल्यू) और रिडक्शिनिज्म तथा एलीगैंस के शानदार मिश्रण की पेशकश करती है। वेलार के स्थानीय उत्पादन से जगुआर लैंड रोवर इंडिया को भारतीय लक्जरी एसयूवी सेगमेंट में बढ़त मिलेगी।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेन्ट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, रेंज रोवर वेलार को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था, तभी से इसे देश में अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर वेलार की पेशकश से हम इस प्रसिद्ध और पुरस्कार विजेता उत्पाद को पहले से अधिक आकर्षक मूल्य पर दे सकते हैं। इस प्रकार भारत में रेंज रोवर के अधिक से अधिक प्रशंसक इसे खरीदकर चला सकेंगे, जो कि एक आकर्षक, सुंदर और अनूठा वाहन है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *