February 21, 2025

मंडावली रेलवे स्टेशन को जल्द विकसित कर सुविधा से परिपूर्ण किया जाएगा : महेश गिरी

0
giri
Spread the love

New Delhi News, 23 Jan 2019 :पूर्वी दिल्ली सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी द्वारा आज विश्वास नगर विधानसभा में गिरी चौपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

सांसद ने चौपाल में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा आन्नद विहार से तिलक बिज तक रेलवे ट्रेक को डबल करने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। अब आनन्द विहार से तिलक ब्रित तक 4 ट्रेक होगें। इसके साथ ही मंडावली रेलवे स्टेशन को भी जल्द विकसित कर सुविधा से परिपूर्ण किया जाएगा।

’गिरी चौपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे। चैपाल में आये सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं की सांसद के सम्मुख रखा। सांसद गिरी ने तत्काल की चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।

गिरी चैपाल में सर्वश्री रामकिशोर शर्मा, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष, दीपक गाबा महामंत्री, निगम पार्षद अपर्णा गोयल, कंचन महेश्वरी तथा बबिता खन्ना, कमल कांत, आर. सी. जैन तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *