February 22, 2025

सांसद महेश गिरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार ‘अभियान शुरू किया

0
mp
Spread the love

New Delhi News, 14 Feb 2019 : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं संग मेरा परिवार भाजपा परिवार देशव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत आज अपने संसदीय क्षेत्र में आरम्भ की। सांसद ने अपने कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर व झण्डा लगाकर फिर एक बार मोदी सरकार का विजय संकल्प लिया और कहा एक बार मोदी सरकार, मेरा परिवार-भाजपा परिवार।

सांसद ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थि भी इस अभियान में भाजपा के प्रति अपना समर्थन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रहे है। सांसद ने बताया कि कार्यकर्ता के संग क्षेत्रीय निवासी भी अपने-अपने घरों पर भाजपा का स्टीकर व झण्डां लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान में अपनी भागीदारी दे रहे है।

सासंद गिरी ने कहा आज देश का हर नागरिक श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश की सत्ता देकर पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री देखना चाहता है ताकि देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित करने के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं और देश विकास पथ पर अग्रसर है। लेकिन लक्ष्य अभी बाकी है, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश में एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है। जिसका एकमात्र विकल्प भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार देश और दुनिया के सामने है। इसलिए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने व 2019 में पुनः श्री नरेन्द्र मोदी कि सरकार लाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर मे भाजपा का संकल्प पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह, उपमहापौर किरन वैध, भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री गुंजन नरूला, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, महामंत्री दिपक गाबा और यशपाल कैंथूरा, उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री विजेन्द्र घामा, भाजपा मयूर विहार जिला के पूर्व अध्यक्ष राम चरण गुजराती तथा निगम पार्षद संजय गोयल, अपर्णा गोयल, बबीता खन्ना, दिपक मल्होत्रा, गोविंद अग्रवाल, संदीप कपूर, इंद्रा झा, संतोष पाल व नीतू त्रिपाठी तथा अन्य पदाधिकारी राजेश तिपारी, जय गोपाल वर्मा, जितेन्द्र अरोड़ा, महेन्द्र सोनू, मुनीष चौहान तथा अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता व अन्य निवासी उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *