February 19, 2025

सांसद आपके द्वार योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे चौपाल में अधिक से अधिक निवासी हो रहे है लाभान्वित : महेश गिरी

0
Photo_3
Spread the love

New Delhi News, 27 Dec 2018 : क्षेत्रवासियों की समस्यओं को उनके ही द्वार समाधान करने के क्रम में आज शाहदरा विधान सभा स्थित आई टी आई नजदीक विवेक विहार रोड पर गिरी चौपाल का आयोजन किया गया।

पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी ने उपस्थित आगन्तुको को सबोंधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से मानसरोवर पार्क से अपसरा बॉर्डर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु 1.58 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए है। इसके साथ ही शाहदरा विधानसभा की सभी तंग गलियों में जल्द ही ई रिक्शा द्वारा घर घर से कूड़ा उड़ाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी, इसके लिए भी सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया गया है। सांसद ने बताया कि कुछ समय पूर्व शाहदरा के छोटा बाजार व भोलानाथ नगर रेलवे पुलिया से गुजरने वाले लोगो के ऊपर रेल के गुजरने से मल का कूड़ा गिरता था। इसके समस्या को दूर करने हेतु दोनों पुलिया के नीचे स्टील की चादर लगा समस्या को दूर कर दिया गया है। कलंदर कॉलोनी में दूषित व जहरीले पानी से भरे डीडीए भूखंड को भी, स्थानीय निवासियों की मांग और मिट्टी द्वारा भर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु कई पार्को में ओपन एयर जिम लगाव दिए गए है व अन्य की स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

’गिरी चैपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे।

गिरी चैपाल में भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, महामंत्री दीपक गाबा, निगम पार्षद संजय गोयल व इंद्रा झा तथा जितेंद्र सिंह शंटी, अलका आहूजा, बृजेश रस्तोगी, मदन मोहन मित्तल, अशोक यादव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *