February 21, 2025

महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी के पोते पर दिनदहाड़े बम से हमला, इलाज के दाैरान माैत

0
27
Spread the love

Allahabad News : इलाहाबाद में बुधवार को नकाबपोश बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल हुए महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी के पोते अखिलेश त्रिपाठी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि अखिलेश त्रिपाठी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हमले में अखिलेश के साथ बुरी तरह घायल गगन निषाद की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

क्या है मामला?
बता दें आपसी रंजिश में स्थानीय दबंग गगन निषाद पर 3 बाइक सवार हमलावरों ने बम से हमला करते हुए फायरिंग की थी। इस हमले में गगन निषाद के साथ सब्जी खरीदने पहुंचे अखिलेश त्रिपाठी और 2 अन्य महिलाएं घायल हो गईं थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गगन निषाद और अखिलेश त्रिपाठी का इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अभियुक्तों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
सीओ दारागंज एके त्यागी के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाये बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *