February 20, 2025

अपोलो अस्पताल के बाहर सांसद निधी से जनसुविधा परिसर बनकर तैयार

0
16
Spread the love
New Delhi News :  भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने बताया कि ओखला विधानसभा स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर सांसद निधी से जनसुविधा परिसर का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही सरिता विहार मेट्रो स्टेशन पर स्वचलित सीढ़िया व लिफ्ट लगाने का कार्य व आली विहार मथुरा रोड पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आरम्भ हो चुका है।
 
सांसद ने बताया कि अपोलो अस्पताल में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवगमन होता है। पर आसपास शौचालय व स्नानाघर न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके निर्माण हेतु सांसद निधी से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को 20 लाख की राशि दी गई। जल्द की इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
 
सांसद ने कहा कि मदनपुर खादर व सरिता विहार तथा उसके आस पास के नागरिकों, आर.डब्लू.ए. तथा वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं द्वारा बताया कि सरिता विहार मेट्रो स्टेशन पर सरिता विहार की तरफ से स्टेशन जाने के लिए केवल सीढ़िया बनी हुई थी। जिससे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को स्टेशन जाने में फाफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। निवासियों द्वारा मांग की गई कि वहां स्वचलित सीढ़िया व लिफ्ट बनाई जाए। जब मेट्रो अधिकारियो से इस बाबत बैठक की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर 220 केवी की हाई टेंशन तारे है व उसकी उंचाई कम है व साथ ही राम कृष्णा सर्वोदय विद्यालय है। तत्पश्चात शिक्षा विभाग व मेट्रो विभाग साथ कई बैठकों व पत्राचार बाद स्कूल के बाहर की दीवारों को तोड़कर थोड़ा अन्दर की तरफ शिफ्ट किया गया व आधुनिक पोल्स द्वारा हाई टेशन तारों को और अधिक उंचा किया गया तदोपरात्त इस कार्य का आरंभ संभव हो पाया।
 
सांसद ने फूट ओवर ब्रिज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र स्थित आली विहार मथुरा रोड पर फुट ओवर ब्रिज न होने के कारण सड़क पार करने के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था व दुर्घटना की संभावना भी रहती थी। फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु मैं पिछले काफी समय से प्रयासरत था। आली विहार मथुरा रोड पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अब आरम्भ किया जा चुका है व जल्द की इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *