February 21, 2025

पूजा कर्म, कार्यकर्ता और संगठन की होनी चाहिए जो हमे संस्कार देते है : महेश गिरी

0
22
Spread the love
New Delhi News : भाजपा के राष्टीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री महेश गिरी द्वारा आज पूर्वी दिल्ली के पाकेट ए-2, मयूर विहार फेज-3 में द्वितीय उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से किया गया। दिव्यागों को उपकरण वितरण करने हेतु पिछले 3 माह से जांच हेतु विभिन्न क्षेत्रों में क्रमानुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा था। इन जांच शिविरों में से लगभग 500 दिव्यागों को उपकरण वितरण हेतु चयनीत किया गया व आज इन्हें जरूरतानुसार मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, एम.एस.आई.ई.डी. किट, आर्टिफिशियल लिंब्स, कान की मशीन, छड़ी आदि दिए गये। ज्ञात हो की 29 जनवरी 2017 को सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत लगभग 1600 दिव्यांगजनों को उपकरण द्वारा लाभ पहुंचाया गया था। 
 
कायक्रम में अपने सम्बोधन में श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिव्यागों के कल्याण हेतु सांसद श्री महेश गिरी द्वारा यह अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद लगातार जनहित के कार्यों में लगे रहते। उन्होंने दिव्यांगजनों को उपकरण प्राप्त करने पर धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति मन से सशक्त बने खासकर दिव्यांगजनों को समाज के विकास में अपनी पूर्ण भागीदारी प्रस्तुत करनी चाहिए। 
 
श्री महेश गिरी ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। त्रिलोक पुरी में लगे प्रथम दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह के पश्चात् मेरे संसदीय क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी दिव्यांग जन उपकरण सहायता हेतु आ रहे थे। इस संबंध में एलिम्कों को पुनः निवेदन किया गया परन्तु उनके द्वारा बताया गया एक सांसद तीन वर्ष में केवल एक बार ही इस तरह से उपकरण वितरण कर सकते है। तत्पश्चात् आई.जी.एल. से निवेदन किया गया और उन्होंने अपने सी.एस.आर. से फंड देने का निर्णय लिया। अतः मैं सबंधित मंत्रालय और विभाग का इस सेवा व सहयोग हेतु धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
 
सांसद श्री महेश गिरी प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का समान दर्जा है ‘‘जो व्यक्ति मंच पर बैठा है वह चौकीदार है तथा जो भी व्यक्ति जमीनी स्तर पर कार्य करता है वह किसी जमीदार से कम नही है।’’ साथ ही सांसद जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दुरदर्शीता की प्रसन्नता करते इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री जी ने विकलांग शब्द को एक सकरात्मक सोच व शब्द ‘दिव्यांग’ में परिर्वतित किया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर किसी ना किस प्रकार से समाज के उत्थान में सहायता प्रदान करनी चाहिए। साथ उन्हाने भारतीय जनता पार्टी के एक मात्र लक्ष्य के बार मे भी कहा कि हमारी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का समान विकास।
 
कार्यक्रम में सर्वश्री ई रंगनाथन, प्रबंध निदेशक आई.जी.एल.ए डी.आर. सरीन, सीएमडी एलिम्कों, वी नागराजन, निदेशक आईजीएल, ओमवीर सिंह विश्नोई, उपायुक्त दिल्ली पुलिस, मनीष सिंह, भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वाचल मोर्चा अध्यक्ष, राम किशोर शर्मा, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष, ललित जोशी, भाजपा मयूर विहार जिला अध्यक्ष, विरेन्द्र सचदेवा, पूर्व जिला अध्यक्ष, रामचरण गुजराती, पूर्व जिला अध्यक्ष तथा पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सभी निगम पार्षद, अन्य भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *