February 20, 2025

भूमि पूजन द्वारा किया भागवत कथा का शुभारंभ

0
99
Spread the love

New Delhi News, 14 Nov 2019 : गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिशा-निर्देशन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों द्वारा समाज उत्थान एवं विश्व शांति के लक्ष्य को पूर्ण करने में निष्काम भाव से संलग्न है। संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक रामलीला मैदान, सी.एन.जी पम्प के सामने, कंझावला रोड, सेक्टर-21, रोहिणी में किया जाएगा! जिसका कथा स्थल पर विधिवत रूप से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया! सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी अपनी ओजस्वी वाणी से कथा का वाचन करेगी। आगामी 17 नवंबर को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी! जो कथास्थल से होती हुई रोहिणी सेक्टर 20, 21 के आस पास की कॉलोनी से होती हुई वापिस रामलीला मैदान वकथा स्थल पर पहुंचेगी! इस कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुगण जिसमें कलशधारी महिलाएं, युवा, ईश्वर उपासक, भगवान श्री कृष्ण की विशाल प्रतिमा एवं श्री आशुतोष महाराज की प्रतिमा वाला भव्य रथ और विभिन्न झांकियां सहित सहभागी बनेगे।

रोजाना सायं 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भागवत कथा के अध्यात्मिक रहस्यों को कथा व्यास द्वारा श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा! यह विलक्षण कथा संस्थान के गौ संरक्षण संवर्धन एवं नस्ल सुधार के लिए कराई जा रही है! भागवत कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़ कर अपने जीवन का कल्याण कर सके!

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *