पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में गिरी चौपाल का आयोजन

New Delhi News, 18 Dec 2018 : क्षेत्रवासियों की समस्यओं को उनके ही द्वार समाधान करने के क्रम में आज गांधी नगर विधान सभा स्थित मेन रोड, अजीत नगर में गिरी चौपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में क्षेत्र के सेकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक, आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी उपस्थित आगन्तुको को सबोंधित करते हुए बताया कि गांधी नगर विधानसभा में जनहित में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जीटी रोड व पुश्ता रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सांसद निधि से 3 करोड़ रूपये का आवंटन कर दिया गया है व जल्द ही कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सीलमपुर जीटी रोड पर डीडीए के नए पार्क निर्माण का कार्य भी आरम्भ कर दिया जाएगा। गांधी नगर में अब तक 6 ओपन एयर जिम लगाए जा चुके है साथ ही अन्य जिम लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया जीटी रोड पर यातायात जाम को दूर करने हेतु फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को उपराज्यपाल द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। परन्तु दिल्ली सरकार के असंवेदनशीलता के कारण इस कार्य में विलम्ब हो रहा है।
’गिरी चैपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे।
गिरी चैपाल में निगम पार्षद कंचन माहेश्वरी, रोमेश गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल व अन्य पादाधिकारियों में जितेन्द्र चौधरी, आर.सी. जैन, भारत भदौरिया, हरविन्दर शर्मा, गुलशन नारंग, सुजाता शर्मा, प्रिया कम्बोज तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।