February 19, 2025

सोमवीर कथूरवाल व प्रियंका जैन का नया हरियाणवीं गाना ‘‘लुक्मा घूंघट’’ हुआ रिलीज

0
630
Spread the love

Gurugram News, 21 Dec 2020 :  4एस इंटरनेशनल कंपनी की प्रोड्क्शन इकाई हुकुम का इक्का के बैनर तलेबने एक और हरियाणवीं गाना ‘लुक्मा घूंघट़’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा  है। रिलीज होने के बाद से अब तक 4 लाख से  अधिक लोगों ने देखा है  और इसे  हजारों हरियाणवीं संगीत के चाहने वाले शेअर कर रहे है।

निर्देशक सहिल संधु द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवीं सिंगर सोमवीर कथूरवाल ने अपनी आवाज और अमन जजी ने म्‍यूजिक दी है।इस गाने को प्रोड्यूस दीप सिसाई ने किया है। प्रियंका जैन और विशाल शर्मा की कैमेस्‍ट्री पर ऑन स्‍क्रीन गाने को फिल्‍माया गया है। गाने के रिलीज के साथ ही बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला।

डायरेक्टर सहिल संधु का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है।

सिंगर सोमवीर का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इस समय लोगों ने गाने को जो प्यार दिया है, उसके लिए फैंस की शुक्रगुजार है।

सोमवीर कथूरवाल ने बताया कि हरियाणवी गाने यहां की संस्‍कृति का संवाहक है और इन गानों के माध्‍यम से हरियाणवीं कल्‍चर को बढ़ावा दिया जा रहा है।अब दूसरों राज्यों में भी हरियाणवीं गाने सुने और देखें जा रहे हैं।

गानें के निर्माता दीप सिसई ने कहा कि इस गाने को हुकुम का इक्का के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल https://youtu.be/E0Spb0Smzlg पर रिलीज किया है। इस गाने के रिलीज होने के बाद बहुत उम्दा रिस्पांस मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे देखने के साथ शेअर भी कर रहे है। लोगों ने और इस तरह के गाने बनाने की फरमाइश की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *