February 21, 2025

समाज ​के हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: महेश गिरी

0
18
Spread the love

New Delhi News : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने अपनी सांसद निधि से द्वितीय चरण​ में ​मयूर विहार फेज 1 क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के कार्य का शिलान्यास आज कर दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद सरोज सिंह तथा मंच का संचालन वीरेंद्र सचदेवा व संदीप धाम ने किया। कार्यक्रम में आर.एस. यादव, संयुक्त आयुक्त तथा उपयुक्त ओमबीर सिंह विशिष्टअतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सांसद महेश गिरी ने इस कार्य के आरंभ होने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की व अतिथियों को संबिधित करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली ​कम क्षेत्रफल में ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है। औसतन ज्यादा जनसंख्या होने के कारण यहाँ अपराध भी ज्यादा होते थे। यही कारण है कि में अपने क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति ज्यादा चिंतित रहता हूं। अभी कुछ समय पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर  सांसद निधि से 1.57 करोड़ रुपये की लागत से हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कमरों को लगाया गया।

महेश गिरी ने कहा कि सुरक्षा की व्यवस्था को ओर सुदृण करते हुए अब द्वितीय चरण में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से मयूर विहार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य आज से आरंभ किया जा रहा है। सीसीटीवी 16 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेंगे व इसका कार्य 2 माह में पूर्ण कर जनता की सुरक्षा में समर्पित कर दिया जाएगा। मेरा कर्तव्य है कि में अपने क्षेत्र की जनता को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाऊ तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, समर्पण भाव वाले नेतृत्व में मैं सदैव जन सेवा में तत्पर हु और रहूंगा।

सांसद ने दिल्ली सरकार की नकारात्मक नीतियों की भी चर्चा कार्यक्रम में की। सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुखिया केजरीवाल का एक चुनावी वायदा सबको याद होगा उन्होंने कहा था कि पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परन्तु कथनी ओर करनी में अंतर होता है और परिणाम सबके समक्ष है। केजरीवाल सरकार को जनता की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता से कोई सरोकार नही है।

संयुक्त आयुक्त आर.एस. यादव ने सांसद महेश गिरी को इस प्रयास हेतु धन्यवाद दिया व यह भी कहा कि उन्होंने संसद में भी दिल्ली में पुलिस बल की कमी का  मामला उठाया कि जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में सर्वश्री विपिन बिहारी, उपमहापौर, अनिल गुप्ता, मयूर विहार ज़िला प्रभारी,विजेंदर धामा, पंकज वधावन, भाजपा आर.डब्लू.ए. सेल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री,रामचरण गुजराती, पूर्व जिला अध्यक्ष, गोविंद अग्रवाल, किरण वैध निगम पार्षद, सुशील उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, डॉ कश्यप, पूर्व निगम पार्षद, सुनील चौधरी, जीतू चौधरी, शेर सिंह आदि तथा सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व  पदाधिकारी, रमेश नाम्बियार, सुभाष चंद, टेकराम धामा, विपिन चंद्र निगाह व अन्य आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *