February 22, 2025

डॉ नवीन रोहिला के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : कौशल ततारपुर

0
301 copy
Spread the love

1 मार्च 2022 पलवल : आज भारतीय जनता पार्टी की फ्रंटल विंग (केसरी हिन्दू वाहिनी) की प्रदेश अध्यक्षा रही डॉ नवीन रोहिला ने आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर अपने समर्थको के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली | पलवल विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने डॉ रोहिला को पार्टी की टोपी व् पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया | इस अवसर पर उनके साथ रविंदर नाथ गर्ग (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर DHBVN) व् राखी चंदा ने भी पार्टी ज्वाइन की | इस अवसर पर हिंदुस्तानी धर्मेंदर जिला संगठनमंत्री पलवल,ओम प्रकाश गुप्ता दक्षिण जोन संगठन मंत्री, कुलदीप कौशिक प्रदेश प्रवक्ता , रणधीर चौहान एस एम् अध्यक्ष, ब्रह्मदत्त अंगवानपुर विधान सभा अध्यक्ष पृथला ,मूलचंद बड़गुर्जर विधान सभा अध्यक्ष पलवल, सुन्दर लाल गौतम विधान सभा अध्यक्ष होडल, अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत विधान सभा अध्यक्ष हथीन, अधिवक्ता धर्मेंदर चौहान जिला उपाध्यक्ष, डॉ रामबीर जिला उपाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष रेनू छाबड़ा,सचिन बंसल जिला सचिव, विनय शर्मा जिला प्रवक्ता, रणबीर घाघौत संगठनमंत्री पृथला, टेकचंद चौहान युवा जिला अध्यक्ष, नवल पंडित जी, सीतराम सैनी, रहीम खान, सैनी सहाब, मांगेराम कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे |

जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने बताया की डॉ नवीन रोहिला जी आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल व् दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है | उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और अब जिले व् जोन का संगठन बहुत ही तेजी के साथ मजबूती की और अग्रसित होगा | कौशल ततारपुर ने डॉ रोहिला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की हम हर उस व्यक्ति का पार्टी में स्वागत करते हैं जो जाती धर्म से ऊपर उठकर देश की सेवा करना चाहते हैं | उन्होंने कहा की की हम काम करके जनता को समर्पित करने में यकीन रखते हैं |

डॉ रोहिला ने कहा की वो आम आदमी पार्टी की जान कल्याण कारी नीतियों से व् आम आदमी के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं| उनका मानना है की केवल काम करके ही जनता के बीच मे जाया जा सकता है अधिक समय तक जाती और धर्म के नाम पर गुमराह नहीं किया जा सकता है अब काम करके ही जनता के हितो की रक्षा की जा सकती है |

दक्षिण जोन के संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता व् प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कौशिक ने भी डॉ रोहिला का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी |

इस अवसर पर पलवल विधान सभा अध्यक्ष मूलचंद बड़गुर्जर ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वंहा से जल्द से जल्द निकलने के लिए भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा की देश की सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतियों को जल्द से जल्द वापिस लाना चाहिए |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *