February 20, 2025

महाराज श्री दक्ष प्रजापति की तृतीय विशाल शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न

0
IMG-20220724-WA0018
Spread the love

नई दिल्लीः- प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेष द्वारा महाराज श्री दक्ष प्रजापति जी की तृतीय विशाल  शोभायात्रा  का आयोजन बडी धूमधाम से बुराड़ी क्षेत्र में किया गया।  शोभायात्रा  झडौदा शनि बाजार रोड से शुरु होकर कुशल चैक से होते हए बुराडी ओम गार्डन पर जाकर समाप्त हुई। इस  शोभायात्रा   में सैकडों की संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ साथ महाराज श्री दक्ष प्रजापति, माता की झांकी, भोलेनाथ की झांकी, राधा कृष्ण तथा साईनाथ महाराज की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत में संस्था के संरक्षक श्री फूल सिंह जी, अध्यक्ष रामसिंह खंडोदिया ने महाराज प्रजापति दक्ष के बारे में बहुत अहम जानकारी प्रदान की। शोभायात्रा का जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

राजेश कुमार वर्मा मुख्य महासचिव ने बताया कि इस शोभायात्रा के प्रति लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला तथा इस शोभायात्रा में सभी भक्तों को नो सिंगल यूज आॅफ प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई।

यात्रा में अनुशासन की जिम्मेदारी गुलाब सिंह, परमानंद, ताराचंद जी, ईश्वर जी, योगेश, अशोक, पवन, संजीव, सतीश, चंद्र प्रकाश व हरीश जी ने बहुत बढिया तरीके से निभाई व नारी शक्ति के रूप में उशा, निर्मला व गीता  ने सभी महिलाओं के साथ मिलकर शोभायात्रा में सहयोग दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *