February 19, 2025

महाराज श्री दक्ष प्रजापति की तृतीय विशाल शोभायात्रा का आयोजन आगामी 24 जुलाई को होगा

0
2012
Spread the love

New Delhi News, 18 July 2022 : कोरोना महामारी के चलते तीन साल बाद प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा महाराज श्री दक्ष प्रजापति जी की तृतीय विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से बुराड़ी क्षेत्र में 24 जुलाई को किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राम सिंह खंडोदिया और युवा अध्यक्ष प्रवेश बंशीवाल ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जी लेखाधिकारी परमानंद जी, फूल सिंह जी, योगेश जी,पवन जी,धनराज जी,ईश्वर जी, तारा चंद, जगवीर जी, नॉर्थ दिल्ली मंडल अध्यक्ष श्री मुकुंद सिंह जी, श्री प्रदीप जी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजित समितियों का गठन किया गया है।

उषा, गीता, निर्मला, सतीश, दयानंद, संजय बंसीवाल, सुरेन्द्र व संजीव ने बताया की शोभा यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभा की ओर से कार्यकारिणी से सुझाव मांगे गए हैं।

राजेश कुमार वर्मा मुख्य महासचिव ने बताया कि 24 जुलाई को प्रदेश स्तरीय शोभा यात्रा का आयोजन करने के लिए सभा की ओर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है शोभायात्रा के प्रति लोगों में उत्साह हैं। शोभायात्रा में आने वाले लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *