February 22, 2025

दिल्ली की उर्वशी ने भारतीय विवाहित महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी

0
11
Spread the love

New Delhi News : मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली उर्वशी सालारिया चावला, लंदन में कलर्स टीवी और बैंड वर्क द्वारा आयोजित ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के फाइनल राउंड में उर्वशी सालारिया चावला फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अप्रैल को लंदन के हिल्टन टॉवर ब्रिज होटल में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ब्रिटिश भारतीयों और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली एशियाई विवाहित महिलाओं के लिए ‘मिसेज इंडिया यूके’ यूनाइटेड किंगडम का एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता है। उन्होंने एक बड़े मंच पर विवाहित भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्होंने कई बंधनों एवं रुकावटों को परे धकेल दिया है।

बता दें कि उर्वशी एक पत्रकारिता स्नातक हैं और विमानन उद्योग में काम कर चुकी हैं।इसके साथ ही वह एक ब्यूटी ब्लॉगर और मेकअप उद्योग की एक सफल उद्यमी भी हैं, जो भारत में एक ब्यूटी स्टूडियो चलाती हैं, साथ ही लंदन में एशियाई दुल्हनों के लिए एक सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। लेकिन, इतना सब कुछ हासिल करने के बाद आज वह बड़े पैमाने एवं विस्तृत प्लेटफार्म के जरिये ब्रिटेन में रहने वाले विवाहित एशियाई महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

शादी करने के बाद से उर्वशी सालारिया चावला चार वर्षों से लंदन में रह रही हैं। इतना ही नहीं, उर्वशी एक पर्यावरणविद् भी हैं, जो जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने में विश्वास रखती हैं। वह कई पौधरोपण अभियान का संचालन कर चुकी हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अर्थ आॅवर अभियान जैसे पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से भी स्वयंसेवी के तौर पर जुड़ी हुई हैं। उर्वशी ‘एक उद्देश्य के लिए सौंदर्य’ की अवधारणा में विश्वास करती हैं। वह ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा में 30 अन्य मल्टीटैलेंटेड फाइनलिस्ट के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि ‘मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता का मकसद एशियाई विवाहित महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सामथ्र्य के हिसाब से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर प्रदान कराना है। यह प्रतियोगिता अपने मेंटर्स की मदद से विदेशों में भारतीयों की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को सीखने, आत्मविकास, आत्मविश्वास और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। उर्वशी और ‘मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता की अन्य सभी प्रतियोगी फिलहाल विभिन्न सलाहकारों के साथ गहन प्रशिक्षण के दौर से गुजर रही हैं।

इस प्रशिक्षण के दौरान इन प्रतिभागियों के लिए फिटनेस, कैटवॉक, एक्टिंग, फोटोशूट जैसे कई सेशंस हैं। उर्वशी बताती है, ‘हमारे मेंटर्स ने हमारी इस प्रशिक्षण यात्रा के दौरान हर किसी की व्यक्ति सहायता करने के साथ ही खुद पर ध्यान केंद्रित करने के टिप्स बताने के साथ हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे ऑनलाइन सेशंस के माध्यम से भी हमें सलाह उपलब्ध करा रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि ‘सुंदरता शारीरिक नहीं, मानसिक और दिल से होना चाहिए’ के सिद्धांत पर यकीन करने वाली उर्वशी ने हाल ही में ‘मिसेज इंडिया यूके’ की उपटाइटल ‘मिसेज इंडिया ग्लैमरस’ खिताब जीता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *