February 20, 2025

भारत काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है : जिम किम

0
23
Spread the love

न्यूयॉर्क। विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम किम ने कहा कि भारत काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने इस साल वैश्विक वृद्धि दर मजबूत रहने का भी अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा बहुस्तरीय प्रणाली, निजी क्षेत्र और सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे वे मौजूदा स्थिति का लाभ उठा सकेंगे।

किम ने यहां ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निष्क्रिय पूंजी अधिक ऊंचा रिटर्न देगी। वहीं विकासशील देशों को अपनी बुनियादी ढांचा जरूरतों के लिए और अधिक पूंजी की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक निवेश करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि जापान, यूरोप और अमेरिका के साथ भारत तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है।

किम ने कहा, ‘‘भारत जैसा देश तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। हमारा मानना है कि जापान की तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोप भी अधिक तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। अमेरिका भी आगे बढ़ रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *