April 20, 2025

हरिद्वार, उत्तराखंडमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) की नवीन शाखा का उद्घाटन

0
1 (3)
Spread the love

New Delhi : दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की असीम अनुकंपा से संस्थान द्वाराभारतीय संस्कृति एवं परंपरा अनुसार हरिद्वार, उत्तराखंड में नवीन शाखा का उद्घाटन किया गया। यह नवीन केंद्र “अपर भैरव मंदिर कॉलोनी, जालंधर आश्रम वाली गली, (कनखल) हरिद्वार, उत्तराखंड” में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव के श्री चरण कमलों में प्रार्थना के साथ हुई। तत्पश्चात वैदिक कालीन परम्परानुसार यज्ञवेदी में यज्ञ की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। सामूहिक साधना सत्र में सभी ब्रह्मज्ञानी शिष्यों ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति हेतु ईश्वर के चरणों में साधना एवं प्रार्थनाएंअर्पित कर वातावरण को आनंदित किया। सामूहिक भोज के साथकार्यक्रम को संपन्न किया गया।

इस नवीन शाखा द्वाराहरिद्वार क्षेत्र के आसपास के अनेकों श्रद्धालुगण संस्थान से जुड़कर आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित हो भक्ति मार्ग को प्राप्त कर पाएंगे।

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *