April 21, 2025

उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने वासदेव अरोड़ा को भाजपा में किया शामिल

0
19
Spread the love

Faridabad News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासदेव अरोड़ा ने भाजपा की नीतियों और कार्यशैली में आस्था रखते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल स्वयं मौजूद रहे और पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने श्री अरोडा को भाजपा का चुनाव चिन्ह वाला पटका पहनाकर विधिवत् पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ पहुंचे युवा बीजेपी नेता अमन गोयल का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक मूलचन्द शर्मा के भाई और व्यापारी नेता टेपरचंद शर्मा, वजीर डागर, बीजेपी नेता राजेश नागर, सुरेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश, पार्षद कुलबीर तेवतिया, मदन चेयरमैन, रमेश तेवतिया, दीपक दौलताबाद , विपिन चंदीला, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष बी.एन. पाण्डे, संगठन मंत्री रोजी पंडित, आरडव्लयूए सैक्टर-9 के प्रधान वाई.पी. भल्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं आरडव्लयूए सैक्टर-10 के प्रधान वी.के. उप्पल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। श्री अरोड़ा अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्हें खुशी है कि श्री अरोड़ा जैसे कर्मठ, जुझारू लोग उनकी पार्टी आ रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक मूलचन्द शर्मा के भाई और व्यापारी नेता टेपरचंद शर्मा ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि श्री अरोड़ा भाजपा में शामिल हुए हैं, उन्हें यह फैसला तीन साल पहले ही ले लेना चाहिए था। श्री शर्मा ने कहा कि देर से ही सही भाजपा पार्टी में आने पर उनका स्वागत है। सैक्टर 7-10 मार्किट में हुए भव्य समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की एक ही नीति है सबका साथ -सबका विकास। श्री गोयल ने कहा कि वासदेव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होकर अच्छा कदम उठाया है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने समारोह में मौजूद क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का चांहूमुखी विकास किया जा रहा है, और वासदेव अरोड़ा के सहयोग से अब विकास और तेज किया जाएगा। भाजपा में शामिल होने के उपरांत समाजेसवी वासदेव अरोड़ा ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल एवं जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित समारोह में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री गोयल की कार्यशैली और उनके विचारों से बहुत प्रभावित हैं और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यों को देख भाजपा में जाने का मन बनाया, इसलिए वह सैकडों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।

पार्टी में शामिल होने के उपरान्त भाजपा नेता वासदेव अरोड़ा ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, व्यापारी नेता टेपरचंद शर्मा एवं युवा बीजेपी नेता अमन गोयल का बड़ी फूलमाना पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सैक्टर-9 से आर.सी. कटोच, सुरेन्द्र शर्मा (बॉवी भाई), सुनील बक्शी, हरीशचन्द्र आजाद, समाजसेवी आर.एस. गांधी, चौ. चांद सिंह, जगदीश वर्मा, आर.एस. डागर, अवतार मित्तल, सुरेश बंसल (टीपू), लालाराम डागर, बी.डी साहगल, नरेश नागर, महेन्द्र सिंह, अशोक तेवतिया, धमेन्द्र सिंदवानी, आर.डी शर्मा, सागर भल्ला, बीनू भल्ला, नीरज मिगलानी, एस.सी. भाटिया, नरेश अरोड़ा, वेद अरोडा, दीपक अरोडा, नरेश हांडा, सोनी पंजाबी, संजय गोयल, हर्ष सचदेवा, सरदार चरणजीत सिंह, अनिल आर्य, विजय शर्मा एवं भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *