April 22, 2025

नवजन मोर्चा समिति ने एक वृद्व महिला को परिजनों से मिलवाया

0
2
Spread the love

Faridabad News : वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज एक वृद्व महिला जगराना पत्नी जगदेव निवासी रूदई खेड़ा,फिरोजपुर कलां उन्नाव उत्तर प्रदेश को मिलाकर बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य किया। वृद्व महिला के पुत्र बटोलाल ने बताया कि उसकी माताजी गांव से चंडीगढ़ के लिए निकली थी परन्तु वे सही स्थान पर नहीं पहुंच पाई और दिल्ली से भटककर फरीदाबाद पहुंच गई। हमे फोन द्वारा पता चला कि एक स्वंयसेवी संस्था जो ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम चलाती है वह वहां पर सकुशल है। में अपने साथी प्रेम के साथ आश्रम पहुंचा और वहां मुझे मेरी माताजी वहां सकुशल मिली। वह लगभग 8 महीनें से लापता थी। में इस संस्था के संचालक किशन लाल बजाज और उनका साथ देने वाले सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करता हुं। किशन लाल बजाज ने कहा कि जीवन का असली सुख और आन्नद बिछडों को मिलाने में आता है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *