April 22, 2025

फाउंडेशन ने मनाया वन महोत्सव

0
33
Spread the love
Faridabad News : सशक्त युवा फाउंडेशन के तत्वाधान में सेक्टर-64 में रविवार को दर्जनों महिलाओं ने पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया। महोत्सव की अगुवाई फाउंडेशन की डिप्टी मैनेजिंग ट्रस्टी सरिता वशिष्ठ ने की। महिलाओं को संबोधित करते हुए सरिता ने कहा कि पेड़, पौधों का जीवन में बहुत महत्व है। शादी, सालगिरह व जन्मदिन जैसे अवसरों पर पौधा रोपना चाहिए। इससे पेड़ों की संख्या व वन का क्षेत्र बढ़ेगा, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। पेड़ों से मनुष्य को प्रतिदिन की आवश्यकता की लकड़ी मिलती है। पेड़, पौधे जीवन के साथ व मृत्यु के बाद भी मनुष्य के काम आते हैं। इसलिए अधिक से पौधों की रोपाई व संरक्षण करना चाहिए। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न पार्कों में 150 पौधें लगाएं गए। महिलाओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। महिलाओं ने घरों में जाकर अन्य महिलाओं को मानवीय जीवन में पौधों की महत्ता बारे जानकारी देकर अपने घरों और आसपास के खाली स्थानों में अधिक से अधिक पौधे लगा कर उन की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। सीमा ने बताया कि पौधारोपण कर वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर गीता, सवित्रि, हेमलता, पूजा, पलक, विमला, वैभवी और नीतू भारद्वाज सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *