April 21, 2025

आयुर्वेद को पुर्नजीवत करने के लिए जीवा आयुर्वेद को एक और अवार्ड

0
45
Spread the love

Faridabad News, 01 Oct 2018 : शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहान को आयुर्वेद की परम्परा को पुर्नजीवित एवं कायम रखने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्घ अभिनेत्री शबाना आज़मी के द्वारा ‘वुमेन लिडरशिप कन्क्लेव’ के अंतर्गत ‘अस्मिता लेगेसी अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार को ‘नेहरू मेमोरियल म्यूज्यिम’ नई दिल्ली में हुआ था। एफ.एम. आर.टी. (फाऊंडेशन फॉर मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग) संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की चेयरपर्सन एवं फाऊंडर डॉ. ज्योति राणा ने भी डॉ. प्रताप चौहान का स्वागत किया। इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. प्रताप चौहान ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के माध्यम से स्त्रियों में नेतृत्व के गुणों के विषय में बताया और उनको निखारने के अनेक गुर बताये।
उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रताप चौहान फरीदाबाद स्थित प्रसिद्घ आयुर्वेद संस्था जीवा आयुर्वेद संस्थान के डायरेक्टर हैं। उन्होंने आयुर्वेद को जीवित रखने एवं एक नई दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समय-समय पर डॉ. प्रताप चौहान ने अपने कई नए कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद को जन साधारण तक पहुंचाने का प्रयास किया है। डॉ. चौहान के नेतृत्व में देश के अनेक शहरों में जीवा आयुर्वेद के क्लीनिक सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। जहाँ पर हज़ारों की संख्या में लोग अपने रोगों का निदान पा रहे हैं। इसके अलावा डॉ. चौहान टीवी शो के माध्यम से भी लोगों को उपचार बताते हैं। विदेशों से भी अनेक लोग आयुर्वेद के उपचार के लिण् भारत आते हैं एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण एवं उपचार के विषय में जानकारी प्राप्त करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *