April 21, 2025

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन 17 नवम्बर को दिया निमंत्रण

0
14
Spread the love

Faridabad News, 26 Oct 2018 : अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद यादव कल्याण समिति में पहुँचे अहीर रेजिमेंट के युवा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने यादव कल्याण समिति के प्रधान हुक्म चंद लाम्बा व समाज के सभी गणमान्य लोगों को 17 नवम्बर को जंतर मंतर पर पहुँचने के लिए निमंत्रण दिया। अहीर रेजिमेंट सतीश यादव किसी कारणवश आज फरीदाबाद नहीं पहुँच पाए। रेजिमेंट के सदस्यों ने फरीदाबाद के यादव समाज के लोगों को भारी संख्या में पहुँचने के लिए आग्रह किया। अहीर रेजिमेंट की मांग कई दशकों से चली आ रही है। जिसको लेकर पूरे भारत में यादव समाज के लोगों व $खासकर हरियाणा के यादवों ने सैंकडो बार जंतर मंतर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किए। राज्यों व केंद्र सरकार को अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। जिसकों लेकर किसी भी सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, और ना ही कोई आश्वासन दिया गया। अरूण यादव व उसकी टीम ने सभी को आश्वस्त किया की इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेंगे, और हम अपना हक लेकर रहेंगे। इस अवसर पर अहीर रेजिमेंट के सदस्य सुबे सिंह यादव (बोहरा), अरूण यादव, साहिल यादव, होशियार सिंह यादव, राव लख्मी नम्बरदार, कमल यादव, विरेंद्र यादव, पिं्रस यादव, ओपी यादव, सोचंद सरपंच, प्रकाश सिंह यादव (बादल), राजीव यादव, राज यादव, महेश यादव, मामचंद यादव, नवीन यादव मौजूद रहे। अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद जितने भी युद्ध हुए उनमें अहीर जाति के सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 1962 की भारत चीन युद्ध में एक मिसाल कायम की जिसकी रेजांगला की चोटी आज भी गवाह है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर देशभर में कई धरना किए जा रहे हैं। अब इस मसले पर 17 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से उक्त प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं यादव कल्याण समिति के प्रधान हुक्म चंद लाम्बा ने अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया की जिला फरीदाबाद से समाज के लोग भारी संख्या में पहुँचेंगे। इस अवसर पर प्रधान हुक्म चंद लाम्बा, समिति के मीडिया सलाहकार हरपाल सिंह यादव, पूर्व पार्षद राव राम कुमार, पूर्व पार्षद राव निहाल सिंह, ब्रह्म सिंह यादव, सुंदर यादव, ओपी यादव, पूर्व पार्षद दयाचंद, रघुवीर यादव, महीपाल आर्य (सरपंच), महाराम यादव, विवेक यादव, इश्वर यादव, रणधीर यादव, मनीष यादव, राजकु मार यादव, उधम सिंह यादव, रिंकु यादव, साश्वत यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *