April 21, 2025

दो मंत्रियों की ‘नाक की लड़ाई’ में पानी को तरस रही जनता

0
19
Spread the love

Faridabad News : दो मंत्रियों की आपसी नाक की लड़ाई के चलते फरीदाबाद की जनता शिकार हो रही है। समस्या फरीदाबाद विधानसभा इलाके की है जहां लगभग एक महिने से पीने का पानी नहीं आ रहा है।

दरअसल में इसी विधानसभा में दो बड़े मंत्री रहते हैं। एक केंद्र में राज्य मंत्री है तो एक हरियाणा में कैबिनेट मंत्री हैं। स्थानिय लोगों का आरोप है कि दोनों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है और शिकार वे हो रहे हैं जिसके चलते उन्हें रोज 700/800 रुपए देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। इसी लिए आज गुस्साए लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

स्थानिय लोगों का आरोप है कि दीवाली का मौका है, घरों में साफ-सफाई चल रही है लेकिन उनके यहां पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत वह लोग अपने विधायक और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से लेकर पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

परेशान लोगों ने आज सड़क जाम कर मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द पानी दिया जाए। यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग जान भी दे देंगे। सड़क पर जाम की सुचना पा कर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये और केवल यह कह कर निकल लिए कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *