April 21, 2025

मैदान में हुई टक्कर के बाद पर्सेला के गोलकीपर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत

0
20
Spread the love

New Delhi News :  पर्सेला के गोलकीपर कोइरुल हुडा की मौत हो गई। वह 38 साल के थे। उनका अपने टीम के एक अन्य साथी रेमन रोड्रिग्स के साथ टकरा गए थे। वे इंडोनेशिया सुपर लीग की तरफ से सेमेन पेडेन्ग के खिलाफ मैच खेल रहे थे। दुर्घटना पहले हाफ में हुई।

रोड्रिग्स डिफेंडर थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें रिजनल जनरल अस्पताल, लेमोनगन, में भर्ती कराया गया। पर, हुडा को शाम के सवा पांच बजे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि जैसे ही दुर्घटना हुई, मेडिकल टीम तुरंत ही फील्ड पर आ गई थी। उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की। तब उनकी सांसें चल रही थीं। तुरंत ही डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी सांसें चल रही थीं।

डॉक्टर जाकी मुकारोक ने बताया कि ये सही है कि जब उन्हें हॉस्पिटल में लाया गया, तो वे जिंदा थे। लेकिन उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी। उन्होंने बताया कि उनके हेड और नेक में जोर से चोट लगी थी।

पर्सेला के बॉस एजी सेंटासो ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी है। खले के तुरंत बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें देखने अस्पताल गए, पर, तब तक वे इस दुनिया से अलविदा हो चुके थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *