April 21, 2025

फरीदाबाद में होगी केजरीवाल की एतिहासिक स्कूल-अस्पताल रैली : जयहिन्द

0
44
Spread the love

Faridabad News, 26 Nov 2018 : आज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द फरीदाबाद में पहुचें व 2 दिसम्बर को फरीदाबाद के तिगांव में अरविन्द केजरीवाल की होने वाली स्कूल–अस्पताल जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व कार्यकताओं को आम आदमी पार्टी के 6 साल पुरे होने की शुभकामनाये दी।

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने उसके बाद प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कि व कहा कि फरीदाबाद दिल्ली से ज्यादा दूर नही है। जब दिल्ली में स्कूल- अस्पताल पर काम हो सकता है तो फरीदाबाद में क्यों नही। केजरीवाल जी को एक बार रोका है। अब दस की दस लोकसभाओं में जनसभाएं करेंगे। दूसरी बार रोका तो बीस बार आयेंगे। अरविंद केजरीवाल जब हरियाणा में आये तो इनको स्कूल अस्पताल याद आये। अब लोकसभा से लेकर विधानसभा स्तर तक जनसभाए करेंगे।

ग्रुप- डी के पेपर को लेकर भी प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरा, कहा, “मुख्यमंत्री व उनका पुर मंत्री-मंडल भी मिलकर पुर पेपर सोल्वे नही कर सकते। कन्डक्टर से लेकर जज तक के पेपर लिक हो रहे है | मुख्यमंत्री आवास से महज 500 मीटर दूर भर्ती घोटाला हुआ। दाडम खदान घोटाला खुद माननीय सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट है कि बिना मुख्यमंत्री की सहमति के इतना बड़ा घोटाला नही हो सकता। ऐसा कौन सा विभाग है जो हो बिना भ्रष्टाचार के काम कर रहा है। बार- बार जो मुख्यमंत्री व उनके मंत्री गुरुग्राम व फरीदबाद के चक्कर लगाते है वो सिर्फ हफ्ता वसूली के लिए आते है न कि कोई विकास कार्यों के लिए प्राइवेट स्कूल-अस्पतालों के साथ इनकी डील है , खनन माफिया के साथ इनकी डील है। प्रदेश को बुरी तरह से लुट रही है खट्टर सरकार।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली मॉडल ही हरियाणा में चुनाव लड़ा जायेगा। शिक्षा –स्वास्थ्य , बिजली-पानी व किसान-जवान के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के लिए संघर्ष कर रही है। मुख्यमंत्री से ज्यादा मुद्दे महत्वपूर्ण है। कोई भी आम आदमी मुख्यमंत्री बन जायेगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के सामने एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में है। फरीदाबाद के स्कूलों की पोल कुछ दिन पहले अख़बारों ने खोली थी।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की 2 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल जी फरीदाबाद में तिगावं में अनाज मंडी में स्कूल–अस्पताल रैली करेंगे और ऐसी रैली फरीदाबाद के इतिहास में नही हुई होगी। इस मौके पर जगबीर सिंह, पंडित ज्ञानचंद पूर्व सरपंच, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, विशेष चौहान, श्याम चौहान, हेम चंद्र, महेश भारद्वाज, नानक चंद शर्मा, चमन सहित आपने कई समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की मोजुदगी में विधिवत तरीके से आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री गिर्राज शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, बदखल विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा धर्मबीर भड़ाना, राजन गुप्ता, विनोद भाटी, हीरा लाल सोनी, अखिल भड़ाना, विद्या सागर सहित सभी विधान सभाओं के सन्गठन मंत्री व अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मोजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *