वृद्व महिला का परिजनों से मिलवाया तो दूसरी वृद्व महिला को आश्रम में सहारा दिया

Faridabad News, 13 Dec 2018 : वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज एक वृद्व महिला सुलोचना भाटिया निवासी न्यू जनता कालोनी एनआईटी को उसके परिजनों से मिलाकर बहुत ही नेक कार्य किया है। वृद्व महिला नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर लावारिस हालत में मिली थी जिसे आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज आश्रम ले आए थे। आज आश्रम में वृद्व महिला की बहु पहुंची और आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को ढेर सारी दुआएं देकर वृद्व महिला को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को किसी ने फोन पर सूचना दी कि एक अन्य महिला नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर लावारिस हालत में बैठी है। किशन लाल बजाज बिना देरी किए अपनी धर्मपत्नी स्वर्णलता, सतपाल चौहान, बिजेन्द्र सिंह व सूरज आर्य के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को एम्बूलैस में डालकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर महिला ने अपनी नाम मीना उम्र 80 वर्ष पत्नी कमल निवासी झांसी बताया। वृद्वा को भरपेट खाना खिलाया गया और उसे विश्वास दिलाया गया कि उसकी हर तरह से मदद की जाएगी। किशन लाल बजाज ने कहा कि उनका आश्रम सिर्फ वृद्वों की सेवा करने के लिए बना है। उन्होनें बताया कि इसकी सूचना तऱंत ही संबधित पुलिस चौकी में दे दी जाएगी।