April 21, 2025

केजरीवाल सरकार जनता की सुरक्षा व विकास कार्यों के प्रति संवेदनशील नही : महेश गिरी

0
P1
Spread the love

New Delhi News, 04 Jan 2019 : पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी द्वारा आज से लक्ष्मी नगर विधानसभा से गिरी चैपाल का आयोजन किया गया। ’गिरी चैपाल’ में मुख्य रूप से सभी महत्त्वपूर्ण विभाग जैसे पी.डब्लू.डी., बी.एस.ई.एस., नगर निगम, डी.डी.ए., यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस, डी.यू.एस.आई.बी., दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, एवं दिल्ली सिचांई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आदि संबंधित अघिकारी मौजूद थे।

चैपाल में आये सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं की सांसद के सम्मुख रखा। सांसद गिरी ने तत्काल की चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये। चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सभी निगम पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में सांसद निधि से लगाए गए ओपन एयर जिम हेतु सांसद का धन्यवाद दिया।

गिरी चैपाल में सर्वश्री रामकिशोर शर्मा भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष, महामंत्री यशपाल कैथुंरा व दीपक गावा, उपाध्यक्ष भूषण ठक्कर, निगम पार्षद गोविन्द अग्रवाल, संतोष पाल, नीतू त्रिपाठी, हिमांशी पांडे, नीमा भगत, पूर्व निगम पार्षद लता गुप्ता व सुशील उपाध्याय तथा मंडल अध्यक्ष मुनेश चौहान, मोहिन्दर सोनू, राजेश तिवारी, जितेन्द्र अरोड़ा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *