April 21, 2025

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी. को गोल्ड मेडल

0
dav
Spread the love

Faridabad News, 01 March 2019 : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज के छात्रों ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा राज्य की ओर से भाग लिया। इस महोत्सव में काॅलेज ने मेंहन्दी में स्वर्ण पदक, फोटोग्राफी में रजत पदक व वन एक्ट प्ले में कांस्य पदक जीता।

इसी श्रंखला में केन्द्रिय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ओपन फेस्ट में भी डी.ए. वी. के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ओवर आल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। महेन्द्रगढ़ में यह कार्यक्रम 25-26 फरवरी 2019 को आयोजित हुआ। वहाँ पर डी.ए. वी. के छात्रों ने मेंहदी, पेंटिग, कोलाज, स्किट, माइम व मिमकरी में 6 स्वर्ण पदक व रंगोली में रजत पदक जीते।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सतीश आहूजा ने एक्स्ट्रा म्यूरल एक्टिविटी के संयोजक डा. सुनीति आहूजा, मुकेश बंसल, रवि कुमार व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इमा के छात्रों ने काॅलेज का नाम हमेश ही रोशन किया है। लगातार 2 वर्षो से काॅलेज ने अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में ओवर आल ट्राफी जीती हैं, जो कि अपने आप में एक रिकाॅर्ड है।

जीत कर आये सभी छात्रों सोनाली, शिल्पा, मुस्कान, युगल,अक्षय, भव्या, हर्षित, मुस्कान,साक्षी आदि व किरन कलिया (टीम मैनेजर) का काॅलेज में स्वागत व सम्मान किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *