April 23, 2025

एफबीबी ने मिस इंडिया 2019 के नॉर्थ जोन फाइनलिस्टों का किया सम्मान

0
Image 2
Spread the love

Noida News, 06 March 2019 : नोएडा के जीआईपी मॉल में आज एफ बीबी मिस इंडिया 2019 नॉर्थ जोन के विजेताओं का सम्मान किया गया। भारत का अग्रणी फैशन रिटेल स्टोर, एफ बीबी मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता का प्रायोजक है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र की प्रतियोगियों को बढ़ावा देना था। उत्तरी क्षेत्र के विजेताओं में दिल्ली की मानसी सहगल, उत्तराखंड की सिद्धि गुप्ता, हरियाना की सोनल शर्मा, हिमाचल प्रदेश की गरिमा वर्मा, पंजाब की हरनाज़ संधू मध्य प्रदेश की गरिमा यादव और उत्तर प्रदेश की सिनाता चौहान शामिल थीं। ये सभी एफ बीबी मिस इंडिया के फाइनल में उत्तरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगियों ने दर्शकों से बातचीत की और अलग-अलग राउंड में अपने अनुभवों को साझा किया। ऑडिशन में चुने गए प्रतियोगियों ने बताया कि वो फाइनल के लिए किस तरह तैयारी कर रही हैं और इसके लिए वो कितनी उत्साहित हैं। ऑडिशन में 21 लड़कियों ने हिस्सा लिया। एफ बीबी मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता का फाइनल मुंबई में होगा।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *