April 20, 2025

ISIS की गिरफ्त में है दाऊद, भूल जाइए कभी लौटेगा भारत

0
38
Spread the love

Mumbai News : भारत का मोस्ट वॉन्टेड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत आना चाहता था लेकिन उसके सामने परेशानी ये है कि अगर वो या उसका परिवार यहां आने की कोशिश करेगा तो पाकिस्तान उसे मार डालेगा। यह खुलासा किया है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर एम.एन. सिंह ने। उन्होंने आज कहा कि वह इब्राहीम को देश में वापस लाए जाने की संभावना नहीं देखते क्योंकि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की गिरफ्त में है। दाऊद वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों में मुख्य आरोपी है। इन बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आईएसआई की गिरफ्त में दाऊद
सिंह ने एक चैनल में कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमें उसके अपराधों को भूल जाना चाहिए, लेकिन यह भूल जाइए कि वह कभी भारत लौटेगा। पाकिस्तान किसी भी सूरत में इसकी इजाजत नहीं देगा। अगर उसने ऐसा करने की कोशिश भी की तो भी वे उसे मार देंगे। उन्होंने कहा कि दाऊद आईएसआई की गिरफ्त में है। हमें यह समझना चाहिए कि इन गिरोहों को स्थानीय नेताओं और पुलिस का भी सहयोग मिला हुआ है। सिंह ने कहा कि मुझे दुख के साथ यह स्वीकार करना पड़ेगा कि जब मैं मुंबई विस्फोट के मामले की जांच कर रहा था तो मैंने पाया कि दो पुलिस अधिकारियों का इन गिरोहों के साथ संबंध हैं। मैंने उनको बर्खास्त कर दिया और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण चीज है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *