April 22, 2025

सत्यवीर डागर के संयोजन में सीकरी में मनाया गया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस

0
tawar
Spread the love

Faridabad News, 19 June 2019 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के परिणामों से हताश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार हरियाणा प्रदेश में बनाएगी लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें और यही हमारी मेहनत व संकल्प राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर सच्ची बधाई होगी। अशोक तंवर आज यहां पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सीकरी के वृद्ध आश्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं वरिष्ठ किसान नेता सत्यवीर डागर द्वारा आयोजित राहुल गांधी के जन्म दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एसी चौधरी, फरीदाबाद प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, ज्ञानचंद आहूजा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अशोक तंवर ने राहुल गांधी के नाम का केक काटकर जहां सभी उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया वही प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जिले के पुराने एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।  उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा की लोकसभा में सत्ताधारी दल ने जो कुछ भी गोलमाल किया उसका परिणाम प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को दे देगी। तंवर ने कांग्रेसियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम राहुल गांधी के जन्म दिवस पर यहां पर एकत्रित हुए हैं लेकिन मेरा यह मानना है कि आप यहां पर भाई सत्यवीर डागर के भंडारे का प्रसाद चखने के बाद यह शपथ ले कि आप घर घर जाकर राहुल गांधी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे क्योंकि आज केवल राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है जो इस देश को एक सूत्र में पिरो कर विकास की राह पर ले जाने के लिए न केवल प्रयासरत हैं बल्कि आम जनता में जागृति पैदा करने के लिए दिन रात एक किए है। अशोक तंवर के अनुसार जब तक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी नहीं समझेगा तब तक झूठ फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा से छुटकारा पाना मुश्किल है। तंवर के अनुसार आज प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व बनता है कि वह रोजाना दिन में 1 घंटा कम से कम पार्टी के लिए जरूर निकालें और इस दौरान सरकार की नाकामियों और कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार करें इस मौके पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार होगी। इस मौके पर उपस्थित अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ किसान नेता सतवीर डागर ने कहा कि हमें अतीत से डरने की जरूरत नहीं है। डागर के अनुसार हरियाणा प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है और यह बात पिछले 5 साल के भाजपा शासन में हरियाणा की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा की अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और पिछले 5 साल की जो भी कसर विकास के मामले में रह गई है उसको हमारे भावी मुख्यमंत्री अशोक तवर जी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अगले 100 दिन हमें पार्टी को समर्पित करने चाहिए ताकि प्रदेश की जनता को वर्तमान कुशासन से मुक्ति मिल सके उन्होंने अपने समर्थकों का आह्वान किया कि आज से रोजाना हम किसी न किसी गांव में जाकर कांग्रेश की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताने का काम करें उनके अनुसार अशोक तवर ने जिस प्रकार साईकिल पर गांव गांव जाकर अलग जगाने का काम किया था अब हम उस जागृति को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुनील सुखपाल, मास्टर प्रदीप डागर, चौबे खान, आरडी शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश, राजेश तेवतिया, गोलू सरपंच, डॉक्टर साहिब निरंजन सरपंच, बाबू बोहरा, हंसराज नंबरदार गांव सिकरोना सहित कांग्रेस के सैकड़ों गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *