April 22, 2025

पं. सुरेन्द्र बबली ने बॉक्सिंग में कांस्य पद जीतकर लौटे गगन शर्मा को किया सम्मानित

0
27
Spread the love

Faridabad News : सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बॉक्सर गगन शर्मा ने कांस्य पद हासिल किया। गांव मवई के रहने वाले गगन शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह कारनामा कर दिखाया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने उनको सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ मैनेजर पं. लच्छीराम, तेजपाल शर्मा, पं. पंकज शर्मा (लीलू), पं. दीपक शर्मा, खेमचंद ठाकुर, पं. अमित शर्मा आदि मौजूद थे।

इस मौके पर पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने गगन शर्मा को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी और बॉक्सिंग में जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गगन में प्रतिभा है और आने वाले समय में न केवल गोल्ड बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *