February 24, 2025

मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

0
17pwd-2
Spread the love

Faridabad News, 17 July 2019 : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने आज बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जल मल के कार्यों को नगर निगमों को हस्तांतरित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सतबीर मान एसडीएम फरीदाबाद को सौंपा। प्रदर्शनकारी विभागो के निजीकरण पर रोक लगानेए समान काम समान वेतन लागू करो के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। अपने संबोधन मैं उन्होंने सरकार पर लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मांगो की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 1984 से पब्लिक हेल्थ सिंचाई विभाग तथा बी एंड आर में भर्ती बंद है कर्मचारियों का अमला कम होने के बावजूद भी प्रदेश की जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के कार्यों को कर्मचारी रात दिन मेहनत करके पूरा करता है। इसी तरह से किसानों की खेती के लिए नहर के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने और प्रदेश की सड़कों और भवन की मरम्मत का कार्य बी एंड आर के कर्मचारी ईमानदारी से पूरी करते हैं। इस के बावजूद भी सरकार इन विभागों के कार्यों को निजी कंपनियों को देने का प्रयास कर रही हैं उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जलमल के कार्य को नगर निगम को हस्तांतरित नहीं होने दिया जाएगा।इसके विरोध में आगामी 4 अगस्त को प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारीलाल के बावल स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। यूनियन की मुख्य मांगों में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करनेए पंचायती ट्यूब वेल ओपर्टर को वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से करना सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान काम के समान वेतन देनाए सेवा नियमों की त्रुटियों को दूर करना सिचाई विभाग के कैनाल गार्ड को क्लास थ्री का दर्जा प्रदान करनेए लिपिकों को पंजाब के समान वेतनमान देने इत्यादि हैं। इस प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के सह सचिव धर्मवीर वैष्णव ने भी संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी को कई माह तक वेतन नहीं मिलता है जबकि ठेकेदार को विभाग भुगतान कर देता हैआज के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान अतर सिंह ने की जबकि इसका संचालन जिला सचिव गांधी शेरावत ने किया। प्रदर्शनकारियों को प्रधान कप्पी बी एंड आरए अमन कुमार रावत प्रधान पब्लिक हेल्थए अजीत सिंह सचिव पब्लिक हेल्थए सिंचाई ब्रांच के प्रधान जगदीश चंद्रए मैकेनिकल ब्रांच के प्रधान धर्म सिंहए हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रधान हवा सिंह चेयरमैन धीरज सिंह चंदेलाए मनोज ए संजयए राजकुमार वित्त सचिव ए देवी सिंहए पूर्ण सिंह दहियाए समय सिंह कोषाध्यक्षए इत्यादि ने भी संबोधित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *