April 21, 2025

कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे सरकार : धर्मबीर भड़ाना

0
233
Spread the love

Faridabad News, 03 Sep 2019 : नगर निगम सीवरमैन कर्मचारियों की 14 दिन से चली आ रही हड़ताल एवं निकाले गए ईकोग्रीन कर्मचारियों की जायज मांगों के समर्थन में मंगलवार को आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की, कि कर्मचारियों की जो भी जायज मांगें हैं, उनका तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीवरमैन कर्मचारी पिछले 14 दिन से बी के चौक पर निगम कार्यालय क सामने धरने पर बैठे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता से आशीर्वाद लेते फिर रहे हैं। जिस सरकार से न तो आमजन संतुष्ट है, न कर्मचारी और न ही किसान वर्ग, ऐसे मुख्यमंत्री को लोग भला क्या आशीर्वाद देंगे। आप नेता सीवरमैन कर्मचारियों की नई भर्ती किए जाने, 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता दिए जाने, नई तकनीकी के औजार उपलब्ध कराने और समान काम-समान वेतन सहित सभी प्रमुख मांगों को जायज ठहराते हुए तुरंत प्रभाव से इनको पूरा करने की मांग भाजपा सरकार से की। उन्होंने सीवरमैन सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सीवर साफ करते हैं, मगर उनको कोई जोखिम भत्ता नहीं दिया जाता, जोकि बड़ी चिंतनीय बात है। इसके अलावा फरीदाबाद में बढ़ती सीवरेज समस्याओं एवं आबादी के चलते नए सीवरमैन कर्मचारियों की भर्ती की मांग भी उन्होंने रखी। धर्मबीर भड़ाना ने डबुआ कॉलोनी में चल रही छंटनीग्रस्त ईकोग्रीन कर्मचारियों की मांगों का भी पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि 2018-19 का जब ठेका दिया गया, तो कुछ ईकोग्रीन कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी। मगर उस समय कर्मचारियों की यह मांग थी, कि ईकोग्रीन कंपनी को पुन: ठेका मिलने पर छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ही भर्ती किया जाएगा। जबकि ठेकेदार अब नए कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं, जो सरासर नाइंसाफी है। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों की मनमानी के चलते आम गरीब मजदूरों पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर आम गरीब एवं मजदूर तबके के लोगों को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। आप पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम जनमानस के हक के लिए लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर उनके साथ सीवरमैन सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष सुभाष फेंटमार, संचालक प्रदीप कुमार, नानकचंद, गुरचरण खांडिया, विनोद घरोडिय़ा, धर्मबीर चिंडालिया एवं अनूप चिंडालिया मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *