April 21, 2025

सिंगापुर कैंप के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आदित्य राज को प्रोत्साहित किया

0
102
Spread the love

Faridabad News, 26 Nov 2019 : एन एच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद हरियाणा नेवल यूनिट एनसीसी कैडेट आदित्य राज का सिंगापुर में आयोजित दस दिवसीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम कैंप के अंतर्गत भारतीय युवा राजदूत के रूप में चयन किया गया| गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयनित होने के उपरांत 17 डायरेक्टरेट में से नेवी विंग के ऑल इंडिया 17 बेस्ट कैडेट्स के बीच एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ डायरेक्ट के कैडेट्स ने भाग लिया| कैडेट आदित्य राज ने पांचवीं रैंक हासिल कर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया|

सिंगापुर कैंप के दौरान भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भी अंतराष्टीय कैंप में भाग ले रहे एन सी सी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया, व्यक्तिगत रूप से आदित्य राज को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय सेना ज्वाइन करने के लिए मजबूती से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया |

दस दिवसीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम कैंप सिंगापुर में भारत, यूएसए, यूके, नेपाल, हांगकांग, सिंगापुर सहित छह देशों से आए कैडेट्स ने भी भाग लिया| भारत की ओर से चयनित 10 कैडेट में से हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी कॉलेज के कैडेट आदित्य राज का चयन होना पूरे कॉलेज के साथ-साथ हरियाणा राज्य और फरीदाबाद जिले के लिए एक बहुमूल्य उपलब्धि है| आदित्य राज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक वक्तव्य के साथ-साथ अपने पिता कृष्ण राज सिंह चौहान व माता सुमन चौहान को दिया| आदित्य राज के पिता कृष्ण राज सिंह चौहान क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं| आदित्य ने बताया की 1 हरियाणा नेवल यूनिट कमांडर अजय राजपुरोहित व पि आई स्टाफ के सफल प्रयास से व सीटीओ रवि कुमार के देख रेख में सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है|

कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की पुरे भारत से लगभग 13 लाख कैडेट में से 1800 कैडेट को गणतंत्र दिवस कैंप में भाग लेने का मौका मिलता है| 1800 कैडेट्स में से कठिन चयन प्रक्रिया के द्वारा लगभग 10 बॉयज कैडेट और 10 गर्ल्स कैडेट को पुरे भारत से अंतराष्ट्रीय स्तर कैंप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया किया जाता है| पुरे भारत से 10 में से एक कैडेट्स डी ए वी शताब्दी कॉलेज के छात्र द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर कैंप में भारत का प्रतिनिधित्व करना पुरे हरियाणा के साथ साथ कॉलेज के लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है|

कॉलेज एन सी सी सी टी ओ रवि कुमार ने बताया की डी ए वी शताब्दी कॉलेज के साथ साथ पुरे हरियाणा नेवल एन सी सी से पहली बार 2015 में डीएवी शताब्दी कॉलेज का कैडेट स्नेहिल कुमार युथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वियतनाम गया था अब यह दूसरा मौका है जब सीनियर कैडेट कैप्टन आदित्य राज को सिंगापुर जाने का मौका मिला है|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *