April 21, 2025

डीएवी शताब्दी कॉलेज के पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दर्शन यात्रा

0
3636
Spread the love

Faridabad News, 27 Nov 2019 : एन एच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के पर्यटन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए राजस्थान दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया| यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन विभाग के छात्र छात्राओं को राजस्थान की संस्कृति विरासत धरोहर के जानना था| इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अजमेर, उदयपुर, माउंट आबू ,जोधपुर, जैसलमेर व बीकानेर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की|

कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की भारत में टूरिज्म को बढ़ावा दे कर रोजगार के साथ साथ देश के अर्थ व्यवस्था में अहम योगदान दिया जा सकता है और कॉलेज के पर्यटन के विद्यार्थियों को समय समय पर देश के विभन्न स्थ्लों की यात्रा करवा कर जानकारी एकत्रित करना मुख्य उदेश्य होता है|

पर्यटन विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मुकेश बंसल ने बताया की पर्यटन विभाग के 33 विद्यार्थियों व् 4 शिक्षकों को राजस्थान के विभिन्न ऐतिहासिक, प्राकृतिक व् धार्मिक स्थलों को भ्रमण करवा कर परियोजना यात्रा रिपोर्ट तैयार करवाई गयी जो पर्यटन कोर्स का हिस्सा है|

पर्यटन विभागाद्यक्ष अमित कुमार ने बताया की यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने कई गतिविधियां जैसे ट्रैकिंग, सफारी, कैमल-सफारी, डेजर्ट-सफारी का आनंद लिया | यात्रा लगभग 8 दिनों तक चली और इन दिनों में राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया गया इनमें पुष्कर का ब्रम्हा जी का मंदिर, अजमेर शरीफ दरगाह, माउंट आबू रोड, रामगढ़ जैसलमेर का किला देखकर जरुरी जानकारी जुटाई|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *