April 21, 2025

मंत्रियों एवं विधायकों को सम्मानित करेगा ब्राह्मण समाज : पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली

0
1123
Spread the love

Faridabad News, 17 Dec 2019 : ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बल्लभगढ़ स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने की एवं संचालन किशोरीलाल शर्मा, प्रधान परशुराम ब्राह्मण सभा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केन्द्र में राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के अलावा विधायक नरेन्द्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, नयनपाल रावत, नीरज शर्मा, राजेश नागर एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड सभी का स्वागत ब्राह्मण समाज द्वारा किया जाएगा। अभिनंदन एवं स्वागत समारोह 25 दिसम्बर को सैक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा। जिला ब्राह्मण समाज के प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के सभी ब्राह्मण समुदायों एवं संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शिकरत करेंगे। बैठक में समाज के सभी गणमान्य सदस्य ब्रजमोहन वशिष्ठ, महेशचंद, टी पी भारद्वाज, कौशल शर्मा, पी के शर्मा, सत्यप्रकाश, खेमचंद शर्मा, भारत शर्मा, रतिराम शर्मा, डा. बांके बिहारी, राजबाला शर्मा, जगन मोहन, एल आर शर्मा मैनेजर एवं ज्ञानदेव वत्स आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *