यमुना रक्षक दल ने किया भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Faridabad News, 29 Feb 2020 : तिकोना पार्क स्थित यमुना रक्षक दल के स्थानीय कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं फरीदाबाद के शिल्पकार भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रोफेसर आर० एन० सिंह के संयोजन में भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रोफेसर आर० एन० सिंह के अतिरिक्त भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी,डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मेमोरिय ट्रस्ट के महासचिव अरुण सिंह,कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव, राघव त्रिपाठीआदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के उपरान्त एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि फरीदाबाद के शिल्पकार भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद द्वारा देश एवं फरीदाबाद के नवनिर्माण में उनके योगदान के अनुरूप यादगार स्वरुप उनके मूर्ति की स्थापना एवं उनके नाम पर भवन का निर्माण किया जाए। ज्ञात हो कि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम चेयरमैन थे जिनके कुशल निर्देशन में फरीदाबाद के विकास की व्यूहरचना तैयार की गई थी।