April 22, 2025

अशोक तंवर ने नए मोर्चे का किया ऐलान

0
303
Spread the love

New Delhi News, 25 feb 2021 : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व मुखिया अशोक तंवर ने अब नई पारी की शुरुआत कर दी है। आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में डॉ अशोक तंवर नए मोर्चे का ऐलान किया।

अशोक तंवर ने नये मोर्चे का नाम का ऐलान करते हुए बताया कि नये मोर्चा का नाम –अपना भारत मोर्चा- है। अशोक तंवर ने डिजिटल माध्यम से इसका गठन किया है।
इसके बाद हरियाणा के कई जिलों सहित पूरे देश के अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम होंगे। आज मोर्चे के ऐलान के साथ ही देश में डॉ अशोक तंवर की बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। अपने नए मोर्चे से लोगों को जोड़ने के लिए देश भर में अभियान चलाएंगे। माना जा रहा है कि अब अशोक तंवर नये मोर्चे के साथ अपने कार्यकर्ताओं को साथ में जोड़ने की कोशिश करेंगे वहीं नई टीम के साथ जनता के बीच जाएंगे।

बता दें कि अशोक तंवर को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था और कुमारी सैलजा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वो पार्टी छोड़ने के बाद इनेलो और जेजेपी नेताओं के साथ नजर आए थे, लेकिन कांग्रेस से उन्होंने दूरी बना ली थी।

अब एक बार फिर राजनीति में पैर जमाने के लिए अशोक तंवर खुलकर सामने आ रहे हैं और वो नये मोर्चे के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे है।

देखे वीडियो : https://www.facebook.com/watch/live/?v=176857560646717&ref=watch_permalink

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *