April 20, 2025

विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई जाएगी चाणक्य जयंती : पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली

0
babli ji
Spread the love

Faridabad News, 01 June 2021 : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि 1 जून को आने वाली चाणक्य जयंती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह निर्णय अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने वर्चुअल कांफ्रेंस द्वारा आयोजित मीटिंग में लिया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि जैसा कि सभी ब्राह्मण संगठनों ने आचार्य चाणक्य जयंती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाने पर एकजुटता प्रकट की है, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा इसमें सहमति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ब्राह्मण अखंड भारत का सपना पूरा करने वाले, सेकूलस को भारत से भगाने में राजा पुरू की मदद करने वाले नालंदा विश्वद्यिालय के आचार्य, चन्द्रगुप्त मौर्य को मगध साम्राज्य का राजा बनाने वाले ब्राह्मण वंश के गौरव हैं। उनके जन्मदिवस को ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाकर समाज के अंदर नई चेतना तथा सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने का काम करेगा, उनके अनमोल विचार एवं सुझाव लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। पं. बबली ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने देश और धर्म के लिए अपना जीवन त्याग दिया, उन्होंने कभी अपने मान-सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। इसलिए उनके जन्मदिवस को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाने और अपने घरों में 5 दिए जलाकर विधिवत रूप से पूजन करने का आग्रह – पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा व सम्मानित टीम।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *