April 21, 2025

हमें भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थली के नजदीक रहने का मिला मौका : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

0
1 (7)_compress28
Spread the love

फरीदाबाद, 31 अगस्त। कैबिनेट मूलचन्द शर्मा ने कहा हरियाणा भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि रही है। हमें श्री कृष्ण भगवान की जन्मस्थली के नजदीक बृजभूमि में रहने का मिला है हम सब को सौभाग्य मिला है।

हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गत सायं ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-82 में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन्माष्टमी महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद का विकास  गुरुग्राम की तर्ज पर होगा। ग्रेटर फरीदाबाद की बेहतर कन्केटीविटी आने वाले समय मे ग्रेटर नोएडा से  होगी। इस मौके पर तिगांव विधानसभा के विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।

 इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद एनआईटी-5 के श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मे शिरकत की। कैबिनेट मूलचन्द शर्मा कहा हरियाणा भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि रही है।  हमें श्री कृष्ण भगवान की जन्मस्थली के नजदीक बृजभूमि में रहने का मिला है हम सब को सौभाग्य मिला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *