February 25, 2025

त्रिमूर्ति सूरजकुंड मेला की खूबसूरती को लगा रही चार चांद

0
11
Spread the love

Surajkund News/ Sunny Dutta : फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला में मुंबई की प्रसिद्ध ऐलिफेंटा गुफा की त्रिमूर्ति सूरजकुंड मेला की खूबसूरती को चार चांद लगा रही है और हर आने-जाने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस त्रिमूर्ति पर दूर से ही नजरें पड जाती है और इस मूर्ति की नायाब खूबसूरती पर आकर ठहर जाती है। एलिफेंटा की गुफाएं कलात्मक कलाकूतियों की श्रृंखला है जो कि एलिफेंटा आईलैंड में स्थित है। मुंबई के गेटवे आफ इंडिया से लगभग 12 किमी की दूरी पर अरब सागर में स्थित यह छोटा सा टापू है। भगवान शिव के कई रूपों को उकेरा गया है। यहां भगवान शंकर की बड़ी-बड़ी मूर्तियां हैं। यहां का शिल्प दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित है।

हरियाणा के फतेहाबाद जिला से सूरजकुंड मेला देखने आए प्रदीप गोयल ने बताया कि उन्होंने मुम्बई यात्रा के दौरान ऐलिफेंटा की गुफाओं में इस प्रकार की मूर्ति के दर्षन किए थे। उन्होंने बताया कि त्रिमूर्ति देखते हुए उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वे ऐलिफेंटा की गुफाओं में आ गए हों। इस त्रिमूर्ति की सुंदरता देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। सूरजकुंड मेला मंे इस मूर्ति के प्रति आकषर्ण देखते ही बनता है और मेला देखने वाले इस त्रिमूर्तिक के साथ सेल्फी लेने के साथ-साथ फोटो खींचने के लिए ललायित हो जाते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *