April 20, 2025

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी सुभाष कालोनी में  80 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

0
1
Spread the love

बल्लभगढ़, 05 अगस्त। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने ऐच्छिक कोष से सुभाष कालोनी में लाखो की लागत से बनने वाली 4 आरएमसी गलियों के कार्यों की सौगात आज शुक्रवार सायं दी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया और कहा कि इन गलियों पर करीब 80 लाख की लागत आएगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय कालोनी वासियों के हाथो नारियल तुड़वाकर कराया कार्य का शुभारंभ कराया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की वे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल से बल्लभगढ़ के विकास के लिए और भी ग्रांट लेकर आएंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पूर्व की सरकारों में बल्लबगढ़ की इस इलाके की हालत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा की इस इलाके बिजली के खंबे,सीवर पानी,आरएमसी रोड़ और सड़कें सहित लोगों की मूलभूत जरूरतों के चहुमुखी विकास कार्य करवाने का काम किया है, 2014 से पहले सुभाष कालोनी और हरी बिहार इलाके में गलियां कच्ची थी और उनसे निकलना मुश्किल था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ़ के विकास को आगे बढ़ाया है।

आज भाजपा राज में बल्लबगढ़ को चहुमुखी विकास के क्षेत्र में नई दिशा देने का काम किया है। बल्लभगढ़ में स्कूलों की और कॉलेज की नई इमारत बनवाने का काम किया है।

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कालोनी से आई महिलाओं की समस्याएं भी सुनी और जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कालोनीवासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का ढोल बाजे और फूल मालाओं से  जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर टिपर चंद शर्मा व कालोनीवासी सत्यदेव शर्मा, महेंद्र वैष्णव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, योगेश शर्मा, पी एल शर्मा, मास्टर जयप्रकाश, गजेंद्र वैष्णव, तेजपाल, चरण सिंह, सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *